कहते हैं जिस घर में देवी लक्ष्मी आने वाली होती हैं उस घर के लोगों को दीपावली के दिन कुछ संकेतों से यह बता देती हैं कि इस साल उनके घर आने वाली हैं। अगर आपको भी इंतजार है कि देवी लक्ष्मी आपके घर आए तो इन संकेतों पर ध्यान दें।
दीपावली के दिन आपको कोई कन्या आकर कुछ उपहार या सिक्का दे जाए।
देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू दिख जाए तो यह बड़ा ही अच्छा शगुन है।
दीपावली की रात घर की दीवार पर छिपकली का दिखना। दरअसल पूरे साल आपको घर की दीवार पर छिपकली दिख जाएगी लेकिन दीपावली की रात बड़े ही भाग्य से इनके दर्शन होते हैं।
दीपावली के दिन आपके घर में बिल्ली का प्रवेश हो जाना शुभ शगुन है। आपको पूरे साल धन का लाभ मिलता रहेगा।
किन्नर का आपके घर आना और आपके दिए शगुन के पैसों से एक रूपया निकालकर आपको वापस देना।
प्रदोष काल में लाल वस्त्र धारण किए किसी सुहागन स्त्री का आपके घर आना।
रास्ते में गिरा हुआ पैसा मिल जाये या एक सिक्का भी मिल जाये |